सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के खंडार से खबर मिल रही है. मानसरोवर और गिलाई सागर बांध को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. भादों में इंद्रदेव मेहरबान, बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ गई है. मानसरोवर बांध पर चादर चली. गिलाई सागर बांध भी छलकने की तैयारी में है. बांधों में पानी की आवक बढ़ने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटी.
पानी के साथ ग्रामीणों में पुराने नुकसान को लेकर डर भी गहराया. पिछली बारिश में गिलाई सागर बांध के 16 मोखे क्षतिग्रस्त हुए थे. ग्रामीणों का आरोप- कई बार सूचना देने के बावजूद मोखों की मरम्मत नहीं हुई. बजट की कमी का हवाला देकर मरम्मत का काम अधूरा छोड़ने का आरोप है. ग्रामीणों की आशंका- क्षतिग्रस्त मोखों से फिर हालात बिगड़ सकते हैं.
बांधों की सुरक्षा और मरम्मत को लेकर सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठे. सवाल- क्षतिग्रस्त मोखों से बड़ा नुकसान हुआ तो जिम्मेदारी किसकी होगी. विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए.
सवाई माधोपुर जिले में भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया. जिले के सभी कक्षा 1 से 12 वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया. सभी राजकीय एवं गैर राजकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया. जिला कलेक्टर कानाराम ने छुट्टी के आदेश जारी किए. जिले में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश के बाद फैसला लिया गया.