7 प्रदेश महासचिव और 13 सचिवों की हुई घोषणा, 13 जिला अध्यक्षों की भी सूची जारी, राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारी 

7 प्रदेश महासचिव और 13 सचिवों की हुई घोषणा, 13 जिला अध्यक्षों की भी सूची जारी, राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारी 

जयपुर: राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारी की गई. प्रदेश महासचिव और सचिवों की सूची जारी हुई. 7 प्रदेश महासचिव और 13 सचिवों की घोषणा हुई. 13 जिला अध्यक्षों की भी सूची जारी की गई. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने सूची जारी की.   

राजस्थान महिला कांग्रेस की 13 जिला अध्यक्षों की सूची जारी:
राजस्थान महिला कांग्रेस की 13 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई. गीता चौधरी को अजमेर देहात का जिला अध्यक्ष बनाया गया. वर्षा शर्मा-झालावाड़, शशि कला राठौड़-बीकानेर शहर, मनोरमा डाबी-राजसमंद, नीरू परिहार-फलौदी, कमलेश सैनी-अलवर, संजू देवी-सीकर, सुलोचना-हनुमानगढ़,आरती शिवहरे-धौलपुर, रेणु व्यास-सिरोही, सुनिता कपूरिया, गायत्री मीणा-कोटा देहात, रेखा हिरेन को भीलवाड़ा शहर का जिला अध्यक्ष बनाया.

20 प्रदेश पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी:
महिला कांग्रेस के 20 प्रदेश पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी की गई. नीतू वर्मा, संतोष गढ़वाल, संतोष भाकल, हेमलता शर्मा, मंजू चौहान, तसलीम बेगम, और विमला जाजोरिया को प्रदेश महासचिव बनाया. 13 प्रदेश सचिवों की दूसरी लिस्ट में घोषणा हुई. रितु मीणा, हितांशी शर्मा, करुणा देवी, हिमानी नंदवाना, सुलक्षणा शर्मा, रजिया बानो, अर्चना लखेरा, कार्तिका चौधरी, अमीना बानो, आशा जैन, मंजू मीणा, प्रिया शर्मा और नादिरा बानो को प्रदेश सचिव बनाया.