जून में उड़ान भरने वालों की संख्या में बड़ी गिरावट, घरेलू एयर ट्रैफिक 12% लुढ़का

जून में उड़ान भरने वालों की संख्या में बड़ी गिरावट, घरेलू एयर ट्रैफिक 12% लुढ़का

नई दिल्लीः जून में उड़ान भरने वालों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है. घरेलू एयर ट्रैफिक 12% लुढ़का है. जून में 1.35 करोड़ यात्रियों पर एयर ट्रैफिक आ गया. हालांकि पिछले साल जून के मुकाबले गिरावट बहुत कम रही है.         

गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद यात्रा करने वालों की संख्या कम हुई. इसके अलावा पश्चिम एशिया में तनाव के चलते विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. जिससे कई एयरलाइंस ने कुछ रूटों पर उड़ानों की संख्या भी कम कर दी.