जयपुर : कृषि विभाग ने फसल उत्पादन कार्यक्रम खरीफ-2026 का बुवाई लक्ष्य जारी किया है. इस साल कुल लक्ष्य 1 करोड़ 65 लाख 39 हजार हेक्टेयर रखा गया. जबकि पिछले साल कुल उत्पादन 1 करोड़ 58 लाख हेक्टेयर हुआ था.
खरीफ फसल में अनाज बुवाई का लक्ष्य 59 लाख 22 हजार हेक्टेयर, खरीफ फसल में दलहन बुवाई का लक्ष्य 41 लाख 72 हजार हेक्टेयर, खरीफ फसल में तिलहन बुवाई का लक्ष्य 27 लाख 50 हजार हेक्टेयर है.
अनाज बुवाई का लक्ष्य पिछले साल के मुकाबले 1 लाख 98 हजार हेक्टेयर कम किया. जबकि दलहन बुवाई का लक्ष्य पिछले साल से 1 लाख 25 हजार हेक्टेयर ज्यादा रखा. तिलहन बुवाई का लक्ष्य पिछले साल से 1 लाख 70 हजार हेक्टेयर ज्यादा रखा.