फसल उत्पादन कार्यक्रम खरीफ-2026 का बुवाई लक्ष्य जारी, इस साल कुल लक्ष्य रखा गया 1 करोड़ 65 लाख 39 हजार हेक्टेयर

फसल उत्पादन कार्यक्रम खरीफ-2026 का बुवाई लक्ष्य जारी, इस साल कुल लक्ष्य रखा गया 1 करोड़ 65 लाख 39 हजार हेक्टेयर

जयपुर: कृषि विभाग से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. फसल उत्पादन कार्यक्रम खरीफ-2026 का बुवाई लक्ष्य जारी किया. इस साल कुल लक्ष्य 1 करोड़ 65 लाख 39 हजार हेक्टेयर रखा गया. जबकि पिछले साल कुल उत्पादन 1 करोड़ 58 लाख हेक्टेयर हुआ था. खरीफ फसल में अनाज बुवाई का लक्ष्य 59 लाख 22 हजार हेक्टेयर, खरीफ फसल में दलहन बुवाई का लक्ष्य 41 लाख 72 हजार हेक्टेयर, खरीफ फसल में तिलहन बुवाई का लक्ष्य 27 लाख 50 हजार हेक्टेयर, अनाज बुवाई का लक्ष्य पिछले साल के मुकाबले 1 लाख 98 हजार हेक्टेयर कम किया,जबकि दलहन बुवाई का लक्ष्य पिछले साल से 1 लाख 25 हजार हेक्टेयर ज्यादा रखा. तिलहन बुवाई का लक्ष्य पिछले साल से 1 लाख 70 हजार हेक्टेयर ज्यादा रखा.

खरीफ फसल में तिलहन बुवाई के लक्ष्य निर्धारित: 
फसल उत्पादन कार्यक्रम खरीफ-2026 का बुवाई लक्ष्य जारी किया. खरीफ फसल में तिलहन बुवाई के लक्ष्य निर्धारित किया गया. मूंगफली का बुवाई लक्ष्य 11 लाख 50 हजार हेक्टेयर रखा. तिल का बुवाई लक्ष्य 2 लाख 50 हजार हेक्टेयर, सोयाबीन का बुवाई लक्ष्य 11 लाख हेक्टेयर, अरंडी का बुवाई लक्ष्य 2 लाख 50 हजार हेक्टेयर, तिलहन बुवाई का कुल लक्ष्य 27 लाख 50 हजार हेक्टेयर लक्ष्य रखा.

मूंग का बुवाई लक्ष्य 26 लाख 50 हेक्टेयर: 
फसल उत्पादन कार्यक्रम खरीफ-2026 का बुवाई लक्ष्य जारी किया गया. खरीफ फसल में दलहन बुवाई के लक्ष्य निर्धारित किया गया. मूंग का बुवाई लक्ष्य 26 लाख 50 हेक्टेयर, मोठ का बुवाई लक्ष्य 10 लाख हेक्टेयर,उड़द का बुवाई लक्ष्य 4 लाख 50 हजार हेक्टेयर, चौला का बुवाई लक्ष्य 65 हजार हेक्टेयर, अरहर का बुवाई लक्ष्य 6 हजार हेक्टेयर, दलहन का कुल बुवाई लक्ष्य 41 लाख 72 हजार हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित किया.

चावल का बुवाई लक्ष्य 3 लाख हेक्टेयर: 
फसल उत्पादन कार्यक्रम खरीफ-2026 का बुवाई लक्ष्य जारी किया. खरीफ फसल में अनाज बुवाई के लक्ष्य निर्धारित किया. चावल का बुवाई लक्ष्य 3 लाख हेक्टेयर, ज्वार का बुवाई लक्ष्य 6 लाख हेक्टेयर, बाजरा का बुवाई लक्ष्य 40 लाख 50 हजार हेक्टेयर, मक्का का बुवाई लक्ष्य 9 लाख 70 लाख हेक्टेयर, छोटे धान्य का बुवाई लक्ष्य 2 हजार हेक्टेयर, कुल बुवाई लक्ष्य 59 लाख 22 हजार हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित किया.