भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का बयान, कहा-जो करेगा अनुशासन हीनता वो दोषी माना जाएगा

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का बयान, कहा-जो करेगा अनुशासन हीनता वो दोषी माना जाएगा

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का बयान सामने आया है. बीएल संतोष ने कहा कि जो करेगा अनुशासन हीनता वो दोषी माना जाएगा. चाहे पार्टी का कोई भी नेता हो. उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

बीएल संतोष ने कहा कि भीतरघात करने वाले नेताओं को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अनुशासनहीनता करने वाले और भीतरघात करने वाले नेताओं की सूची बनाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. ये बात निकाय चुनाव से जुड़ी बैठकों में बीएल संतोष ने कहीं. संभाग प्रभारियों की बैठक में दो टूक बात कही.

बीएल संतोष ने कहा कि हमारा प्रत्याशी कितना भी कमजोर-अंत तक उसी का साथ दें. बीएल संतोष की बैठक में चुनावों में सांसदों के सक्रिय नहीं होने का मुद्दा भी उठा. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक में कहा कि हमारा प्रत्याशी कितना भी कमजोर हो. 

बीएल संतोष ने कहा कि हमें अंतिम समय तक उसका ही साथ देना है. किसी नेता ने फीडबैक के दौरान सुझाव दिया. जहां हमारा प्रत्याशी कमजोर है और निर्दलीय व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच में सीधी टक्कर है. वहां हमें अभी से निर्दलीय प्रत्याशी को साधने की कवायद शुरू कर देनी चाहिए.