सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 रद्द, चयनित अभ्यर्थियों और राज्य सरकार की अपीलों पर सुनाया फैसला

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 रद्द, चयनित अभ्यर्थियों और राज्य सरकार की अपीलों पर सुनाया फैसला

जयपुरः सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 रद्द रहेगी. हाईकोर्ट एकल पीठ के फैसले को खंडपीठ ने बरकरार रखा है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने फैसला सुनाया है. चयनित अभ्यर्थियों और राज्य सरकार की अपीलों पर फैसला सुनाया है. 

हाईकोर्ट खंडपीठ ने 19 जनवरी को फैसला सुरक्षित रखा था. हाईकोर्ट ने आज अवकाश के दिन विशेष लिस्ट बनाकर फैसला सुनाया है. कल 5 अप्रैल से दो दिन सब इंस्पेक्टर भर्ती -2025 की परीक्षा आयोजित हो रही है