जयपुर में सब जूनियर-जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप का आगाज, खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने SMS स्टेडियम में किया उद्घाटन

जयपुर: जयपुर में सब जूनियर-जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप का आगाज हुआ. खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने SMS स्टेडियम में उद्घाटन किया. 29 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप चलेगी. 22 राज्यों के करीब 900 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे. 

अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे. बालक-बालिका वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा होगी. आठ साल बाद जयपुर को राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी मिली. 

SMS स्टेडियम, जयपुर क्लब और मॉडर्न स्कूल में मुकाबले खेले जाएंगे. वर्ल्ड जूनियर कांस्य पदक विजेता यूशा नफीस और पूरव रांबिया, अनिका दुबे, शिवेन अग्रवाल और दिव्यांशी जैन भी खेल कौशल दिखाएंगे. आयोजन सचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरभि मिश्रा ने जानकारी दी.

जयपुर में सब जूनियर-जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप का आगाज: 
-खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने SMS स्टेडियम में किया उद्घाटन
-29 अक्टूबर तक चलेगी राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप
-22 राज्यों के करीब 900 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
-अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 आयु वर्ग में होंगे मुकाबले
-बालक-बालिका वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर होगी खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा
-आठ साल बाद जयपुर को मिली राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी
-SMS स्टेडियम, जयपुर क्लब और मॉडर्न स्कूल में खेले जाएंगे मुकाबले
-वर्ल्ड जूनियर कांस्य पदक विजेता यूशा नफीस और पूरव रांबिया
-अनिका दुबे, शिवेन अग्रवाल और दिव्यांशी जैन भी दिखाएंगे खेल कौशल
-आयोजन सचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरभि मिश्रा ने दी जानकारी