3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, देशभर से 3.50 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, 5 वर्षों से लगातार बढ़ रहा भक्तों का आंकड़ा

3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, देशभर से 3.50 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, 5 वर्षों से लगातार बढ़ रहा भक्तों का आंकड़ा

जयपुर: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी. इससे पहले ही देशभर से 3.50 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो गए है. पहले चरण में जयपुर से 2700 से अधिक श्रद्धालु 70 बसों से अमरनाथ जाएंगे. राजस्थान फिर देश के टॉप राज्यों में शामिल हुआ है. इस बार 70  हजार से अधिक भक्त बाबा बर्फानी के दरबार में जाएंगे. 

5 वर्षों से लगातार भक्तों का आंकड़ा बढ़ रहा है. 35 सेवादारों का जत्था 17 जून को बालटाल के लिए रवाना होगा. 85 क्विंटल से अधिक राशन भंडारे के लिए भेजा जाएगा. 12 से अधिक व्यंजन भंडारे के भोजन में परोसे जाएंगे.