जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है. अमरनाथ यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा.
अमरनाथ यात्रा के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए पहुंचेंगे. यात्रा का संचालन Shri Amarnath Shrine Board द्वारा किया जाता है, जो सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करता है.
श्रद्धालुओं के लिए 2 मुख्य मार्ग निर्धारित किए गए हैं-पहलगाम और बालटाल. प्रशासन ने यात्रियों के लिए पंजीकरण और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य किया है. सरकार और सुरक्षा एजेंसियां यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां कर रही हैं.