उदयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में रोड़ शो किया. इस दौरान जनता के बीच उनको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. पहले भीलवाड़ा में मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ी जबरदस्त भीड़ और अब उदयपुर के रोड शो में जनसैलाब उमड़ा.
मुख्यमंत्री की एक झलक देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. घरों की छतों से भी लोगों ने पुष्प वर्षा की. इस दौरान सीएम ने भी फूल बरसा कर जनता का अभिवादन किया. भीड़ में भी सीएम के रोड शो को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा. खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भीड़ का उत्साह देखकर गदगद हो गए.