जयपुरः LPG फ्री जोन अभियान से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. PNG मिलने से सिलेंडर बुकिंग की समस्या खत्म होगी. घर-घर निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है. पाइप्ड गैस व्यवस्था सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल मानी जा रही है.
प्राकृतिक गैस उपयोग से प्रदूषण नियंत्रण में सहायता मिलेगी. स्वच्छ ऊर्जा मॉडल को बढ़ावा देने की दिशा में ये बड़ी पहल है. इसके साथ ही राजस्थान आधुनिक गैस व्यवस्था अपनाने वाला राज्य बनेगा.