ट्रंप का टैरिफ वॉर बनेगा भारतीय फार्मा उद्योग के लिए नई चुनौती, 2029 से आयातित जेनेरिक दवाओं पर अमेरिका में 200% टैरिफ

ट्रंप का टैरिफ वॉर बनेगा भारतीय फार्मा उद्योग के लिए नई चुनौती, 2029 से आयातित जेनेरिक दवाओं पर अमेरिका में 200% टैरिफ

नई दिल्लीः ट्रंप का टैरिफ वॉर भारतीय फार्मा उद्योग के लिए नई चुनौती बनेगा. 2029 से आयातित जेनेरिक दवाओं पर अमेरिका में 200% टैरिफ लगेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की, हालांकि तत्काल लागू नहीं होगा. फार्मा कंपनियों को रणनीति बनाने के लिए दो साल की मोहलत दी गई है. एक अगस्त 2026 से 31 जुलाई 2028 तक कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा. 

एक अगस्त,2028 से 100% और एक अगस्त,2029 से 200% टैरिफ लागू होगा. ट्रंप का उद्देश्य विदेशी दवा कंपनियों को अमेरिका में प्लांट लगाने के लिए मजबूर करना है. इस फैसले से भारत के फार्मा उद्योग के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है. हालांकि विशेषज्ञों की माने तो टैरिफ का असर अमेरिकी नागरिकों पर भी पड़ेगा.     

अमेरिका में बिकने वाली 90% से अधिक दवाएं जेनेरिक होती है. आपूर्ति बाधित होने या महंगी होने पर अमेरिकी बाजार में स्वास्थ्य सेवाएं महंगी होगी. फैसला भारत को प्रभवित करेगा क्योंकि अमेरिका देश सबसे बड़ा दवा निर्यात बाजार है. भारत हर साल अमेरिका को करीब 84 हजार करोड़ रुपए की दवाएं निर्यात करता है.