बीकानेर: बीकानेर नगर निगम के कुल 80 वार्डों में से 79 के लिए पहले चरण में आज मतदान हो रहा है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने वार्ड नंबर 6 के प्रत्याशियों के लिए मतदान किया है. भाजपा के संदीप गहलोत, कांग्रेस के नंदकिशोर गहलोत, भाजपा के बागी दीपक गहलोत भी मैदान में है.
एक वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, 371 प्रत्याशी भाग्य आज़मा रहे हैं. 448 मतदान केन्द्रों पर 1792 मतदान कार्मिक मौजूद हैं. वहीं 1800 पुलिसकर्मियों की तैनातगी है, 60 रिज़र्व पुलिस पार्टियां भी अलर्ट मोड पर हैं.
जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन, SP मृदुल कच्छावा ने अधिकाधिक मतदान की अपील की है. आयुक्त IAS स्नेहल धायगुडे , ADM उम्मेद सिंह रत्नु ,रीना छीपा सहित अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे.