चूरूः चूरू में लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि शेखावटी की धरती वीरों की धरती हैं. सगतसिंह जी देश के महान वीर थे. उन्होंने देश की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. सैनिकों के मान सम्मान के लिए सरकार अग्रिम मोर्चे पर कार्य कर रही हैं. देश आज मेक इन इण्डिया के अंतर्गत हथियार बनाने के मामले में बहुत आगे है. यमुना का पानी शेखावाटी में आएगा. 32 हजार करोड़ की योजना जल्द धरातल पर उतरेगी.
देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है. रिफाइनरी का शुभारम्भ होना था मगर दुर्घटना की वजह से नहीं हो पाया. इस प्रकार की दुर्घटना पर कांग्रेस राजनीती कर रही हैं. क्योंकि कांग्रेस यह विकास का काम नहीं कर पाई. घोटाले करने वाली सरकार ने हमेशा अच्छी योजनाओं का विरोद्ध किया. सेना का मनोबल गिराने का काम करते हैं. मगर प्रधानमंत्री ने कहा है अभी और बहुत काम करने हैं.