21 जुलाई से फिर से लगाए जाएंगे शहरी सेवा शिविर 2026, UDH-LSG ने जारी किए आदेश

21 जुलाई से फिर से लगाए जाएंगे शहरी सेवा शिविर 2026, UDH-LSG ने जारी किए आदेश

जयपुरः शहरी सेवा शिविर 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कल 21 जुलाई से फिर से शिविर लगाए जाएंगे. 31 अगस्त तक फॉलोअप शिविर लगाए जाएंगे. UDH-LSG ने इस बारे में आदेश जारी किए है. फॉलोअप शिविर में शिविर अवधि की समस्त छूटें लागू रहेंगी. सभी निकायों को जारी इस आदेश के मुताबिक निकायों को इस प्रकार तैयार योजना करनी होगी.      

ताकि यह अभियान निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया जाए. इसका सीधा मतलब यह है कि राज्य सरकार की मंशा है सभी लंबित व नवीन प्रकरणों का निस्तारण कर दिया जाए. 31 अगस्त 2026 तक प्रकरणों का निस्तारण कर दिया जाए.