उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जयपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले-वो महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहते

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जयपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले-वो महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहते

जयपुर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जयपुर पहुंचे. धामी एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से रू-ब-रू हुए. नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर धामी ने कहा कि कांग्रेस समेत TMC,समाजवादी पार्टी के अलावा इंडी गठबंधन के तमाम साथी हैं. उनकी मानसिकता को दिखाते है, वो महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहते है. महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में रोड़ा बनकर बिल रोका. एक स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा था. प्रधानमंत्री मोदी का जो युगान्तकारी निर्णय देश के लिए उनके नेतृत्व में पास हुआ था. अब जब वो लागू होने वाला था तो उसे रोका, किसी को नुकसान नहीं होने वाला था. अब आने वाले दिनों में देश भर की नारी शक्ति उनको जवाब देगी.

अब बंगाल में भी लगेगा डबल इंजन :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर कहा कि इस तरह के बयानों को सभ्य समाज कभी भी सही नहीं मानता है. इस प्रकार के बयान कभी भी स्वीकार नहीं है. पश्चिमी बंगाल चुनाव को लेकर भी सीएम धामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में काफी स्थानों पर मैं गया हूं. वहां इस बार देखा है कि लोग TMC की सरकार बदलना चाहते हैं. वहां लोग इस बार डबल इंजन की सरकार लाना चाहते हैं. डबल इंजन की सरकारों का जिस तरह से विकास हो रहा है वो सभी देख रहे हैं. महाराष्ट्र, बिहार, उड़ीसा और दिल्ली, राजस्थान उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार है. वहां लगातार विकास हो रहा है. अब बंगाल में भी विकास होगा बंगाल में भी डबल इंजन लगेगा.

चार धाम की यात्रा हो चुकी है शुरू:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है, गंगोत्री धाम के कपाट खुल चुके है. बाबा केदार के कपाट खुलने वाले है, सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. पिछले सालों की यात्रा के जो अनुभव रहे हैं उन अनुभवों की बार-बार समीक्षा की जा रही है. इस बार यात्रा का अनुभव और अच्छा हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है. व्यवस्थाओं को लेकर SOP जारी की गई है.

यात्रा के लिए पूरी तरह से चारों धाम और पूरी देवभूमि तैयार:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले वर्ष काफी आपदा आई थी आपदा के चलते यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हुए. यात्रा मार्ग जो क्षतिग्रस्त हुआ था वहां अभी भी काम चल रहा है. लेकिन यात्रा के लिए पूरी तरह से चारों धाम और पूरी देवभूमि तैयार है.  इससे पहले उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी चार्टर विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने वेलकम किया. इस दौरान सांसद मंजू शर्मा, पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर, अटल खंडेलवाल मौजूद रहे. जयपुर एयरपोर्ट से सीधे खाटूश्याम मंदिर के लिए पुष्कर सिंह धामी रवाना हुए.