नई दिल्लीः भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर को दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है. लेकिन इससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए है. सीरीज के पहले T20I के दौरान दाहिने पैर में 'लो ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन' आ गया था ऐसे में खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T-20 नहीं खेलेंगे. जिसको लेकर बीसीसीआई ने जानकारी साझा की है.
बीसीसीआई ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से ईशान किशन बाहर हो गए हैं. उन्हें सीरीज के पहले T20I के दौरान दाहिने पैर में 'लो ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन' (मांसपेशियों में खिंचाव) आ गया था. BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है.
सूर्यवंशी की लग सकती लॉटरीः
वहीं अब फैंस को इंतजार है कि उनकी जगह किस खिलाड़ी को टीम मे शामिल किया जाता है. मौजूदा टीम में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ओपनिंग साझेदारी को धार दे रहे है और दोनों ही खिलाड़ी अपनी जबरदस्त फॉर्म में है. किशन की वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका मिल सकता है. ऐसे में संजू नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते है.