नई दिल्लीः दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है. सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरी. हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. जानकारी के अनुसार इमारत में 10 कमरों का PG चल रहा था.
मलबे से कई गाड़ियों को निकाला गया है. अब तक 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. जिनका उपचार जारी है. वहीं फायर बिग्रेड और NDRF राहत और बचाव में जुटी.