जयपुर: फर्स्ट इंडिया एजुकेशन समिट 2026 सीजन-8 का आयोजन किया जा रहा है. जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में कार्यक्रम की शुरुआत हुई. डिप्टी सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं. कार्यक्रम को फर्स्ट इंडिया के CEO एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने संबोधित किया.
CEO एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि डॉ.प्रेमचंद बैरवा की पहचान सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है. भजन गायन और आध्यात्मिक आयोजनों में भी सक्रिय भागीदारी रहती है. मंच पर भक्ति में सराबोर अंदाज से लोगों का दिल जीतते हैं. राजनीति के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी अहम भूमिका निभाते हैं.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे. फर्स्ट इंडिया के CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए. शिक्षा जगत की उत्कृष्ट संस्थाओं को सम्मानित किया जा रहा है. कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद है.