बूंदीः बूंदी के केशोरायपाटन से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां भाई ने ही भाई की हत्या कर दी. ईश्वरनगर गांव में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष बन गया. छोटे भाई रामहेत मीणा ने बड़े भाई चेतराम पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया.
गंभीर घायल चेतराम की कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को राउंडअप किया. केशोरायपाटन थाना पुलिस जांच में जुटी है. और पूछताछ की जा रही है.
बूंदी जिले के केशोरायपाटन में भाई ने की भाई की हत्या
ईश्वरनगर गांव में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष
छोटे भाई रामहेत मीणा ने बड़े भाई चेतराम पर लोहे के पाइप से किया हमला
गंभीर घायल चेतराम की कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत