कोटा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

कोटा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

कोटाः कोटा के मोड़क में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक्सप्रेस-वे पर कार ट्रक भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई. कार सवार उज्जैन महाकाल दर्शन करके लौट रहे थे. 

इस दौरान आगे चल रहे ट्रक से कार जा टकराई. हादसे में कार सवार लोगों में से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. चेचट थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है.