पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पाली दौरे पर हैं. अग्रसेन वाटिका में लघु उद्योग भारती के उद्यमी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी माननीयों का आभार जताया.
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पधारने पर आप सभी का सादर आभार और धन्यवाद. छोटे-छोटे उद्योगों के जरिए ही देश का विकास होता है. पाली में कपड़े का कारखाना आजादी से पहले का है. पाली की पहचान और साथ पूरे देश में अलग है. पाली को रंगों की नगरी के रूप में पहचाना जाता है.
सोजत की मेहंदी का रंग भी पूरी दुनिया में चर्चित रहता है. पाली में गुलाब हलवे का स्वाद भी अपने आप में अलग है. छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देना राजस्थान सरकार की पहली प्राथमिकता है. जोधपुर, बाड़मेर, पाली के उद्योगों को लगातार सरकार आगे बढ़ा रही. इन जिलों में 370 करोड़ रुपए के आदेश जारी कर दिए गए.