अशोक गहलोत बोले- अकाल और सूखे की सबसे अधिक मार मूक पशुओं पर पड़ती, सरकार को तत्काल प्रभाव से चारे की बढ़ती कीमतों पर रोक लगानी चाहिए

अशोक गहलोत बोले- अकाल और सूखे की सबसे अधिक मार मूक पशुओं पर पड़ती, सरकार को तत्काल प्रभाव से चारे की बढ़ती कीमतों पर रोक लगानी चाहिए

जयपुरः अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अकाल और सूखे की सबसे अधिक मार मूक पशुओं पर पड़ती है. चारे की कीमतें बढ़ने पर पशुपालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है. कई बार वे पशुओं को खुले में छोड़ने को मजबूर हो जाते है. प्यास और भूख से तड़पते पशुओं की कई बार जान तक चली जाती है. 

सरकार को तत्काल प्रभाव से चारे की बढ़ती कीमतों पर रोक लगानी चाहिए. प्रदेशभर में चारे व पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए. प्रभावित क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए मजदूरी और रोजगार की तैयारी करनी चाहिए. ऐसी ढिलाई से काम नहीं चलेगा. यह बहुत चुनौतीपूर्ण समय हमारे सामने आ रहा है