बांसवाड़ाः बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर चलती कार में भीषण आग लग गई. बड़गांव के पास कार आग का गोला बन गई. ऐसे में अफरा-तफरी मची गई. हालांकि कार सवार दोनों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई. सूचना पर सदर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची.
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. लेकिन जनहानि टल गई. हादसे के चलते हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई.
बड़गांव के पास कार आग का गोला बनी, मची अफरा-तफरी
कार सवार दोनों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान
सूचना पर सदर थाना पुलिस और दमकल की टीम पहुंची मौके पर
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आग में कार पूरी तरह जलकर हुई खाक, जनहानि टली