नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले- नगर निकाय चुनाव में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या, प्रशासन सत्ता का गुलाम नहीं... संविधान और कानून का रक्षक

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले- नगर निकाय चुनाव में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या, प्रशासन सत्ता का गुलाम नहीं... संविधान और कानून का रक्षक

जयपुरः नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या. अलवर के वार्ड नं. 58 से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत अग्रवाल का नामांकन जिस मामले को आधार बनाकर खारिज किया गया. उसमें न्यायालय उन्हें 6 फरवरी 2012 को ही दोषमुक्त कर चुका है. पुलिस वेरिफिकेशन में भी इसकी स्पष्ट पुष्टि की गई है यह कार्रवाई अलवर जिला प्रशासन और निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती है.    

अलवर जिला प्रशासन भाजपा के इशारों पर लोकतंत्र का गला घोटना बंद करें. प्रशासन सत्ता का गुलाम नहीं, संविधान और कानून का रक्षक है. लोकतंत्र भाजपा सरकार के दबाव से नहीं,संविधान से चलेगा. याद रहें,जनता के अधिकार और लोकतंत्र की आवाज को सत्ता के बल पर कभी कुचलने नहीं दिया जाएगा.