यूक्रेन में कार्गो जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीयों की मौत

यूक्रेन में कार्गो जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीयों की मौत

नई दिल्ली : यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमला हुआ है. इस हमले में 4 भारतीयों की मौत हो गई है. यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर कार्गो जहाज पर हमला हुआ. अफ्रीकी देश गिनी बिसाऊ का जहाज 'गोल्डन लियो' गेहूं लेकर जा रहा था. यूक्रेनी नौसेना ने रूस पर मिसाइल हमले का आरोप लगाया है.

यूक्रेन ने कहा कि रूस ने 3 मिसाइलें दागी थीं, दो मिसाइलें इंटरसेप्ट कर ली गई हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी कर हमले की कड़ी निंदा की. जायसवाल ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रखे है. साढ़े चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक 55 भारतीयों की मौत हो गई है. 2022 में यूक्रेन के खारकीव में दो भारती छात्रों की मौत हुई थी. 

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीयों की मौत 
-यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर कार्गो जहाज पर हुआ हमला 
-अफ्रीकी देश गिनी बिसाऊ का जहाज गेहूं लेकर जा रहा था 'गोल्डन लियो'
-यूक्रेनी नौसेना ने रूस पर मिसाइल हमले का लगाया आरोप 
-यूक्रेन ने कहा-'रूस ने 3 मिसाइलें दागी थीं,दो मिसाइलें इंटरसेप्ट कर ली गई'
-भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी कर हमले की कड़ी निंदा की
-जायसवाल ने कहा-'यूक्रेन में भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर रखे है'
-साढ़े चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक 55 भारतीयों की मौत 
-2022 में यूक्रेन के खारकीव में दो भारती छात्रों की हुई थी मौत