INDIA ब्लॉक का कुनबा बढ़ाना चाहते राहुल गांधी ! नए विपक्षी दलों से सम्पर्क साधने का प्रयास किया तेज

INDIA ब्लॉक का कुनबा बढ़ाना चाहते राहुल गांधी ! नए विपक्षी दलों से सम्पर्क साधने का प्रयास किया तेज

नई दिल्ली : राहुल गांधी ‘इंडिया’ ब्लॉक का कुनबा बढ़ाना चाहते हैं. राहुल गांधी की टीम ने नए विपक्षी दलों से सम्पर्क साधने का प्रयास तेज कर दिया है. वैसे CEC के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों से एकजुटता भी दिख रही है. 

राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ चाय पर चर्चा के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल गांधी का मानना यह विपक्षी दलों का देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल का साझा मिशन है. बड़ी बात है कि आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसीपी भी गठबंधन में शामिल होने पर विचार कर रही है.

ममता बनर्जी ने पहले ही ‘इंडिया’ गठबंधन का समर्थन किया और विरोध प्रदर्शनों में सक्रियता दिखाई. हालांकि, बीजू जनता दल के नवीन पटनायक ने ओडिशा में कांग्रेस के साथ गठबंधन से दूरी बनाए रखी. राहुल गांधी विपक्षी दलों के बीच आपसी मतभेद दूर कर गठबंधन को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं.