अजमेर: RAS भर्ती 2024 का परिणाम जारी हो गया है. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अंतिम परिणाम जारी किया है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं. आयोग ने साथ ही टॉप 20 की मेरिट सूची भी जारी की है.
पहला स्थान: बाड़मेर के दिनेश विश्नोई
दूसरा स्थान: जैसलमेर के वीरेंद्र चारण
तीसरा स्थान: भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा
चौथा स्थान: ब्यावर के रविंद्र सिंह
पांचवां स्थान: बीकानेर के विकास सियाग
टॉप 20 में जोधपुर, जयपुर, बीकानेर, प्रतापगढ़, अजमेर सहित कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल हैं. अजमेर से हरियाश राजपुरोहित ने भी टॉप 20 में जगह बनाई है. चयनित अभ्यर्थियों में महिला उम्मीदवारों ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है, परिजनों में भी उत्साह है.