जेलर 2 मूवी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा:  तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड, जल्द कर लेंगी 500 करोड़ की कमाई !

जेलर 2 मूवी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा:  तोड़ा धुरंधर 2 का रिकॉर्ड, जल्द कर लेंगी 500 करोड़ की कमाई !

इंटरनेट डेस्क: 75 वर्ष की उम्र में भी तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत कई बड़े सितारों को मात दे रहे हैं. सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई मूवी जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. जेलर 2 मूवी कमाई के मामले में इस वर्ष की साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी मूवी साबित हो रही है. रजनीकांत की मूवी ने कमाई के मामले में  पहले वीकेंड में ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी मूवी धुरंधर द रिवेंज को पछाड़ दिया. 

जेलर 2 का जलवा: 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी जेलर 2 ने रिलीज के महज 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. रविवार को मूवी की कमाई अच्छी रही. नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने अब तक दुनियाभर में करीब 424.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी में सुपरस्टार रजनीकांत ने मुख्य किरदार निभाया. 

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई: 
सैकनिल्क की रिपोर्ट मुताबिक, जेलर 2 ने अपने चौथे दिन यानी रविवार, इंडिया में 55.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में मूवी की कुल नेट कमाई 199.90 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 234.25 करोड़ रुपए है, जबकि विदेशों से इसने करीब 190 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 424.25 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. रविवार की कमाई शनिवार के मुकाबले 18.2 प्रतिशत अधिक रही. मूवी जेलर 2 ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपए कमाए थे. इसके बाद शुक्रवार को कमाई घटकर 37.10 करोड़ रुपए रह गई, लेकिन शनिवार और रविवार को मूवी की कमाई में फिर तेजी आई. 

इन मूवीज से निकली आगे: 
रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज को रजनीकांत की मूवी जेलर 2 ने कमाई के मामले में  पीछे छोड़ दिया है. वर्ष 2026 में रिलीज हुई भारतीय मूवीज में जेलर 2 विदेशों में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली मूवी बन गई है. मूवी जेलर 2 ने पहले दिन बाहर के बॉक्स ऑफिस पर करीब 57 करोड़ रुपए कमाए, जबकि धुरंधर 2 की कमाई 52 करोड़ रुपए थी. हालांकि धुरंधर 2 ने विदेशों में आगे भी अच्छा प्रदर्शन किया था. मूवी ने नॉर्थ अमेरिका में 25 मिलियन डॉलर यानी करीब 240 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और वहां बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया था.