कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल में डूबने से 3 भाइयों की मौत, भेड़ चराते समय 4 बच्चे एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डिग्गी में गिरे

कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल में डूबने से 3 भाइयों की मौत, भेड़ चराते समय 4 बच्चे एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डिग्गी में गिरे

रावतसर: कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल में डूबने से 3 भाइयों की मौत हो गई. 3 BSR-11 की सिंचाई पानी की डिग्गी में दर्दनाक हादसा हुआ. भेड़ चराते समय 4 बच्चे एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डिग्गी में गिरे. ग्रामीणों ने प्रयास कर 1 बच्चे को सकुशल बाहर निकाला.      

3 बच्चों को गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने बजरंग, कंवरपाल और सुनील को मृत घोषित किया. तीनों मृतक बच्चे बरमसर निवासी एक ही परिवार के बताए जा रहे है. थानाधिकारी अजय गिरधर मय जाब्ता ट्रोमा सेंटर में मौजूद रहे.