राजस्थान में कल पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग, 16 जिलों के 85 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

राजस्थान में कल पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग, 16 जिलों के 85 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

जयपुर : राजस्थान में कल पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होगी. 16 जिलों के 85 लाख से ज्यादा मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. जिला परिषद के 293 और पंचायत समिति के 1788 वार्डों में मतदान होगा. पहले चरण में 104 पंचायत समितियों के सदस्य चुनने के लिए वोटिंग होगी.

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. पहले चरण के चुनाव के लिए प्रदेश में 9886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिला परिषद सदस्य के 293 पदों के लिए 1693 प्रत्याशी मैदान में हैं. पंचायत समिति सदस्य के 1788 पदों पर 5233 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. गांव की सरकार के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होगा. आदिवासी क्षेत्रों में BTP, कई इलाकों में RLP और निर्दलीय भी प्रभावशाली हैं.

प्रदेश में कल पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग
-16 जिलों के 85 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
-जिला परिषद के 293 और पंचायत समिति के 1788 वार्डों में मतदान
-पहले चरण में 104 पंचायत समितियों के सदस्य चुनने के लिए वोटिंग
-सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
-पहले चरण के चुनाव के लिए प्रदेश में बनाए गए 9886 मतदान केंद्र 
-जिला परिषद सदस्य के 293 पदों के लिए 1693 प्रत्याशी मैदान में
-पंचायत समिति सदस्य के 1788 पदों पर 5233 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
-गांव की सरकार के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला
-आदिवासी क्षेत्रों में BTP, कई इलाकों में RLP और निर्दलीय भी प्रभावशाली