कोटा : कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में लापता लोगों की आज दूसरे दिन भी तलाश जारी है. कल कोटड़ी तालाब में नाव पलटने से चार लोग डूब गए थे, सुबह कोटड़ी तालाब में फिर से तलाश का काम शुरू किया गया है. अंधेरे के चलते कल देर रात को बचाव-तलाश अभियान रोक दिया गया था.
आखिर कौन जिम्मेदार कोटा शहर के कोटड़ी तालाब नाव हादसे का ?
पुलिस-प्रशासन द्वारा अनाधिकृत नदी-तालाब किनारों पर सुरक्षा इंतजाम नहीं करने पर सवाल उठे हैं. हालांकि प्रशासन द्वारा तय विसर्जन पॉइंट के बजाय अनाधिकृत घाटों पर विसर्जन हो रहा था. विसर्जन के लिए अनाधिकृत और कच्ची नावों का बेधड़क इस्तेमाल भी सवालों के घेरे में हैं. हादसे के दूसरे दिन तक भी पानी में डूबे चार लोग लापता हुए.