Panchayat Election Phase 1 Voting: CM भजनलाल शर्मा बोले- आपका एक-एक मत गांव की प्रगति, विकास कार्यों को दिशा देने में महत्वपूर्ण

Panchayat Election Phase 1 Voting: CM भजनलाल शर्मा बोले- आपका एक-एक मत गांव की प्रगति, विकास कार्यों को दिशा देने में महत्वपूर्ण

जयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है.  इसको लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पहले मतदान फिर जलपान! प्रिय प्रदेशवासियो आज पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान होने जा रहा है. 

आप सभी से अपील है कि लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का उपयोग कर गांव के भविष्य को आकार देने में योगदान दें. ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं. 

आपका एक-एक मत गांव की प्रगति, जनसुविधाओं के विस्तार और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को दिशा देने में महत्वपूर्ण है. विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवा साथी पूरे उत्साह के साथ मतदान में भाग लें और अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें.