नई दिल्ली : देश में सबसे तेज इंटरसेप्टर ड्रोन बना है, जिसकी रफ्तार 500 KM की है. आहुति Mk-II ने 498 KM प्रति घंटे की स्पीड का रिकॉर्ड बनाया है. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में ड्रोन की रफ्तार दर्ज हुई है. हैदराबाद के स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स ने ड्रोन बनाया है.
दुश्मन ड्रोन और मिसाइलों को हवा में मार गिराने में सक्षम है. प्रोटोटाइप की 325 KM प्रति घंटे की रफ्तार का रिकॉर्ड टूटा है. 498 KM की स्पीड के लिए इंजन, मोटर और बॉडी में बड़े बदलाव किए गए हैं. ड्रोन तैयार करने के लिए कंपनी ने 10 अलग-अलग मॉडल बनाए. एक बार में 400 एम्पीयर बिजली की पावर आहुति Mk-II खींचता है.
भारतीय सेना की मदद से बबीना और गोपालपुर रेंज में परीक्षण हुआ. पहले सेना को 300 KM प्रति घंटे की स्पीड वाले ड्रोन कंपनी दे चुकी है. कम खर्च में ज्यादा मारक क्षमता वाली तकनीक विकसित करना लक्ष्य है. 2032 तक क्रूज मिसाइल प्लेटफॉर्म बनाने की कंपनी की तैयारी है. अग्नि मिसाइल प्रोग्राम के पूर्व डायरेक्टर एम. रामा मनोहरा बाबू मार्गदर्शन कर रहे हैं.