जयपुरः प्रदेश से 12 विदेशी नागरिक डिपोर्ट किए गए है. इंटेलिजेंस ने 12 विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा है. डिपोर्ट किए गए विदेशियों में थाईलैंड के 10 नागरिक शामिल है. युगांडा और नाइजीरिया का एक-एक नागरिक भी वापस भेजा है.
वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रहने का मामला. जांच में कथित फर्जी वीजा से पहचान छिपाने का खुलासा हुआ है. सी-फॉर्म में गलत जानकारी देने का भी मामला सामने आया है.
जयपुर से दो महीने में 59 विदेशी नागरिक डिपोर्ट किए गए. पुलिस ने होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे संचालकों को चेतावनी दी है. पूर्ण रूप से दस्तावेजों की जांच के बाद ही जगह देने के निर्देश दिए गए है.