न्यूजीलैंड में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, दक्षिणी द्वीप (साउथ आइलैंड) के पश्चिमी तट पर भूकंप

न्यूजीलैंड में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, दक्षिणी द्वीप (साउथ आइलैंड) के पश्चिमी तट पर भूकंप

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. दक्षिणी द्वीप (साउथ आइलैंड) के पश्चिमी तट पर भूकंप आया. भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट जारी किया गया. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई. 

हालांकि कुछ देर बाद जारी की गई सुनामी चेतावनी रद्द की गई. भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 42 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है. भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर के आसपास दर्ज किया गया। इसकी गहराई करीब 76.4 किलोमीटर थी.

न्यूजीलैंड में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप: 
-दक्षिणी द्वीप (साउथ आइलैंड) के पश्चिमी तट पर भूकंप 
-भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट जारी किया गया 
-लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई
-हालांकि कुछ देर बाद जारी की गई सुनामी चेतावनी की गई रद्द 
-भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 42 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था
-फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं