रावतभाटा नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित 6 पार्षद पार्टी से निष्कासित, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

चित्तौड़गढ़ : लोकसभा चुनाव के बीच इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. रावतभाटा नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित 6 पार्षद पार्टी से निष्कासित किए गए. नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश देवड़ा उपाध्यक्ष, पार्षद अनिल बलसोरी, पार्षद दुर्गा देवी, पार्षद अनिल शर्मा, पार्षद मनीषा वर्मा, पार्षद यासमीन, पार्षद बी.आरती बलसोरी को पार्टी से निष्कासित किया.

सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रह कर काम करने का आरोप है. PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश के बाद कार्रवाई हुई. PCC के संगठन महासचिव ललित तुनवाल ने निष्कासन के आदेश जारी किए.जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने जानकारी दी.