राजस्थान के 8 शहरों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत, पीएम ई-बस सेवा योजना को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक

जयपुर: पीएम ई-बस सेवा योजना को लेकर मुख्य सचिव ने बैठक ली. मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास की अध्यक्षता में सचिवालय में समन्वय बैठक हुई. पीएम ई-बस सेवा के लंबित कार्य प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश ​दिए. राजस्थान के 8 शहरों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत हुई. अब तक 250 इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी हो चुकी है.

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कहा कि जयपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी. इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू संचालन के लिए निर्देश दिए. आधारभूत सुविधाएं समय पर विकसित करने के निर्देश दिए. बस डिपो में बिजली कनेक्शन, भूमि उपलब्धता और चार्जिंग सुविधाओं के लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. 

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कहा कि जयपुर में सरकारी और निजी बसों की संख्या, संचालन और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई. विभिन्न बस सेवाओं के बीच समन्वय और ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड को क्रियाशील बनाने पर जोर दिया. बस सेवा के प्रभावी संचालन के लिए KPI निर्धारित करने और स्पष्ट कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए.