अलवरः बुटोली गांव में खुले बोरवेल में बालक के गिरने की सूचना है. 400 फीट गहरे बोरवेल में 9 वर्षीय बालक गिर गया है. हालांकि बोरवेल में गिरा बालक 40 फीट पर अटका हुआ है. सूचना मिलते ही तहसीलदार मनीष कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे.
लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बुटोली गांव की ये घटना है. DSP नरेंद्र कुमार,SHO राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे. मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.