"मरुस्थल" से उठी धूल की सुनामी... राजस्थान में हड़कंप, बवंडर ने मचाई तबाही, पूरे क्षेत्र में छाया घना अंधेरा

जयपुरः राजस्थान में रेत का रौद्र रूप देखने को मिला. बवंडर ने तबाही मचाई. प्रकृति का प्रचंड रूप और रेत का विशाल बवंडर कैमरे में कैद हो गया. जिसमें आसमान में धूल ही धूल नजर आई. उत्तर दिशा से आए धूल के बवंडर से आसमान धूल-धूसरित हुआ. रेत के तूफान ने चूरू, बीकानेर जिले में कई किलोमीटर के इलाके को अपने आगोश में लिया. 

धूम भरे बवंडर से पूरे क्षेत्र में घना अंधेरा छाया. धूल भरे बवंडर से दृश्यता कम होने के साथ-साथ जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ. कई इलाकों में धूल के बवंडर के बाद बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि तापमान में गिरावट आई, लेकिन कई जगह बवंडर से भारी नुकसान की भी खबरें है.