उदयपुरः गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा हो गया. आकियावड़ पुलिया पर दो ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया. ढलान में आगे चल रहे ट्रेलर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हो गया. सूचना पर पुलिस और हाईवे टीम मौके पर पहुंची.
गंभीर घायल चालक को बड़ी मशक्कत कर कैबिन से बाहर निकाला गया. हाईवे एंबुलेंस से घायल चालक ब्यावर निवासी महेंद्र सिंह को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया.