उत्तराखंड के विकास नगर में बड़ा हादसा, हादसे में 3 लोगों की मौत, कई घायल,सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

उत्तराखंड के विकास नगर में बड़ा हादसा, हादसे में 3 लोगों की मौत, कई घायल,सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

देहरादून: उत्तराखंड के विकास नगर में बड़ा हादसा हुआ. खाई में रोडवेज की बस गिरने से यह हादसा हुआ. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई. कई घायल हो गए. मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है.

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए. जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया है.

नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है. आवश्यकता पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा. ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.