जयपुर: पर्यटन सीजन में जैसलमेर की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा झटका लगा है! जैसलमेर में 26 अक्टूबर से हवाई सेवाएं शुरू होंगी, लेकिन वीकेंड पर उड़ानें बंद रहेगी. दिल्ली के लिए 3 और मुंबई के लिए 2 फ्लाइट्स का संचालन होगा. शनिवार और रविवार को हवाई सेवा नहीं मिलेगी. पर्यटकों की परेशानी बढ़ेगी.
सबसे व्यस्त पर्यटन दिनों में ही फ्लाइट बंद रखने के फैसले पर सवाल है. बेंगलुरु-जैसलमेर की 180 सीटर फ्लाइट भी विंटर शेड्यूल से गायब है. पिछले सीजन में बेंगलुरु फ्लाइट को शानदार यात्री भार मिला था. पूरे सीजन में एक भी दिन बेंगलुरु की फ्लाइट खाली नहीं रही थी. अहमदाबाद और सूरत से सीधी उड़ानें भी लगातार दूसरे साल शेड्यूल से बाहर है.
#Jaisalmer: पर्यटन सीजन में जैसलमेर की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा झटका ! जैसलमेर में 26 अक्टूबर से शुरू होंगी हवाई सेवाएं, लेकिन वीकेंड पर उड़ानें बंद, दिल्ली के लिए 3 और मुंबई के लिए... #RajasthanWithFirstIndia @my_rajasthan https://t.co/doqTmg7E4e
— First India News (@1stIndiaNews) October 16, 2026
गुजरात और दक्षिण भारत के पर्यटकों को जैसलमेर पहुंचने में परेशानी होगी. हवाई सेवाओं में कटौती से होटल, टूर ऑपरेटर और पर्यटन कारोबारियों में मायूसी है. पिछले सीजन में 6 उड़ानों के जरिए 2.50 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया था. इस सीजन में हवाई यात्रियों की संख्या 70 हजार तक घटने की आशंका है. वीकेंड फ्लाइट बंद होने से जैसलमेर के पर्यटन कारोबार पर बड़ा असर पड़ सकता है.