Khelo Rajasthan: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, फुटबॉल सहिता इन खेलों में होगा मुकाबला, खेलो राजस्थान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Khelo Rajasthan: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, फुटबॉल सहिता इन खेलों में होगा मुकाबला, खेलो राजस्थान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

जयपुरः राजस्थान में दिसंबर से ‘खेलो राजस्थान’ का पहला चरण शुरू होगा. खेलो राजस्थान के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है. 16 नवंबर तक खिलाड़ी पंजीकरण कर सकेंगे.  गांव से राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी. प्रदेश की 11,341 ग्राम पंचायतों में खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा. 379 ब्लॉक और 628 शहरी निकायों में भी मुकाबले होंगे. 

खेलो राजस्थान पर हर साल करीब 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे. पहले चरण में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी और तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी. तीन चरणों में 12 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इसके साथ ही कबड्डी, फुटबॉल, जूडो और निशानेबाजी भी शामिल होंगे. खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल और सतोलिया को भी बढ़ावा मिलेगा.    

70 लाख लोगों को जोड़ने की तैयारीः
जिला स्तर पर एक लाख से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य है. प्रदेश के 70 लाख लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी है. चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञों की देखरेख में प्रशिक्षण मिलेगा. साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को  प्रमाण-पत्र और पदक मिलेंगे. खेलो राजस्थान से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा.