जयपुर: राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल किया गया. 8 RAS और 1 IAS अधिकारी का तबादला किया गया है. कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. 6 APO RAS अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई, जबकि 1 APO IAS को पोस्टिंग मिली.
Breaking News: 8 RAS और 1 IAS अफसर का तबादला #RajasthanWithFirstIndia #RajasthanNews #IAS #RAS #IASTransfer #RASTransfer #AdministrativeReshuffle #RajasthanGovernment #TransferList @RajGovOfficial https://t.co/lRsBvs9QLn
— First India News (@1stIndiaNews) October 16, 2026
2021 बैच के IAS शिवेंद्र प्रताप को इंटर कैडर ट्रांसफर के बाद पहली पोस्टिंग मिली. शिवेंद्र प्रताप तेलंगाना कैडर से राजस्थान कैडर में आए हैं. विवाह के आधार पर इंटर कैडर ट्रांसफर हुआ है. शिवेंद्र राजस्थान कैडर में जॉइनिंग के बाद 22 सितंबर से APO थे. करीब 23 दिन तक APO रहने के बाद पोस्टिंग मिली.
8 RAS और 1 IAS अधिकारी का तबादला:
-IAS शिवेंद्र प्रताप- CEO माडा, बारां
-RAS रामचंद्र- सचिव, अजमेर विकास प्राधिकरण
-RAS अजयकुमार आर्य- ADM, बारां
-RAS जयसिंह-II - उपखंड अधिकारी, मुंडावर
-RAS भंवरलाल जनागल- CEO, जिला परिषद् डूंगरपुर
-RAS मांगीलाल- उपखंड अधिकारी, वैर
-RAS सुनील कुमार झिंगोनिया- उपखंड अधिकारी, हिंडौली
-RAS प्रियंका बडगुजर- उपखंड अधिकारी, बसेडी
-RAS हेमंत कुमार घनघोर- उपखंड अधिकारी, रावतभाटा