नई दिल्लीः बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विभागों का बंटवारा किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास कुल 29 विभाग है अहम विभाग अपने पास रखते हुए प्रशासनिक कमान मजबूत करने के संकेत दिए. सामान्य प्रशासन, गृह,मंत्रिमंडल सचिवालय,निगरानी,निर्वाचन समेत कुल 29 विभाग अपने पास रखे.
वहीं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण सहित कुल 10 विभागों की जिम्मेदारी है. दूसरे उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन सहित कुल 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई.