अजमेर : मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट जारी हो गया है. अजमेर जिले की 6 विधानसभा सीटों पर 152684 मतदाता कम हुए हैं. SIR से पहले जिले की मतदाता संख्या 15,07,499 थी. और ड्राफ्ट में अब 13,54,815 रही है.
इनमें से 36826 मृत, 94140 स्थाई स्थानांतरित, 11799 अनुपस्थित रहे. 9334 के नाम एक से अधिक जगह दर्ज हैं. जिले में 248 नए बूथ बने और अब संख्या बढ़कर 1643 हुई है. जिले में 98.34 फीसदी मैपिंग का काम पूरा हो गया है. SIR प्रक्रिया के दौरान 5163 नए मतदाता पंजीकरण फॉर्म मिले हैं.