दिल्ली में ISI से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के एक युवा दंपती को किया गिरफ्तार

दिल्ली में ISI से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के एक युवा दंपती को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली में ISI से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के एक युवा दंपती को गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल ने साहिल (25) और उसकी पत्नी समीरा (21) को गिरफ्तार किया है. युवा दंपती पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे.  

साहिल इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया था. युवा दंपती पर 8 भारतीय सिम कार्ड दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजने के आरोप हैं. सिम कार्ड के बदले करीब 30 हजार रुपये मिलने का दावा है. कैंटोनमेंट इलाकों की जानकारी जुटाने के लिए लोगों की भर्ती करने के भी आरोप हैं.

मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच में पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के साथ आपत्तिजनक चैट और बातचीत मिली है. गिरफ्तार साहिल ने इग्नू से BA किया तथा वह पहले एक वकील के साथ काम करता था. वहीं समीरा ने दिल्ली से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद पत्राचार से BA किया. गिरफ्तारी से पहले वह नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम कर रही थी.