जयपुर : डॉ.अम्बेडकर 135वीं जयंती राज्य स्तरीय कार्यक्रम भवानी निकेतन परिसर में हो रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम बाबा साहब की 135वीं जयंती मना रहे हैं. मैं उनको नमन करता हूं. प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं.
बाबा साहब प्रखर विद्वान और समाज सुधारक थे. उन्होंने वंचित और पीड़ितों के लिय अपना जीवन लगाया. मजदूरों को पहले 12 घंटे काम करना पड़ता था. लेकिन बाबा साहब ने इसे 8 घंटे कराया. शिक्षा और शिक्षा का मंत्र उन्होंने दिया. आज प्रधानमंत्री मोदी भी बाबा साहब के आदर्श पर चल रहे हैं.
डॉ.अम्बेडकर ने छुआछूत की जंजीरों को तोड़ा:
प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम कर रहे हैं. 2014 के बाद भारत का परिदृश्य बदला है. आज भारत का विश्व में सम्मान बढ़ा है. वंचितों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाएं लागू की हैं. डॉ.अम्बेडकर ने छुआछूत की जंजीरों को तोड़ा. प्रत्येक भारतवासी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया.
पीएम मोदी ने बाबा साहब के नाम 5 तीर्थों को विकसित करने का काम किया:
बाबा साहेब की विरासत और भारत के लिए दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. पीएम मोदी के नेतृत्व में आज प्रत्येक वांछित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं. पीएम मोदी ने बाबा साहब के नाम 5 तीर्थों को विकसित करने का काम किया है.
हमारी सरकार ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न दिया:
प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है. कांग्रेस के लोगों ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया. कांग्रेस ने संविधान की मर्यादा का उल्लंघन किया. हमारी सरकार ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न दिया. प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अंबेडकर ई-लाइब्रेरी की स्पापना होगी.
जयपुर में डॉ. अंबेडकर आवासीय कोचिंग सेंटर की स्थापना होगी:
जयपुर में डॉ. अंबेडकर आवासीय कोचिंग सेंटर की स्थापना होगी. सीएम ने आगे कहा कि मैं लंदन गया था वहां मैंने बाबा साहब के पढ़ने की टेबल देखी थी. पीएम ने वहां उनकी याद में कार्य करवाए. पीएम मोदी अब नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम लाए हैं. इससे संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा.
कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया:
बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम हमारी सरकार ने किया. कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया. उनको टिकट तक कांग्रेस ने नहीं दी. 'कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के लिए दलितों को उपयोग किया.कांग्रेस सिर्फ वोट की राजनीति करती है. देश पर आपातकाल कांग्रेस ने थोपा.
हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही:
आज डबल इंजन की सरकार में दलितों को सभी योजनाओं का लाभ मिला रहा है. आज उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से लाखों छात्रों लाभ मिल रहा है. हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है. हमारी सरकार अंतिम पायदान में खड़े जरूरत मंद को लाभ पहुंचा रही है.